बैंकर्स समिति की बैठक में सीडी रेशियो पर डीएम हुए नाराज

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि जो बैंकर्स अनुपस्थित हैं उनके हैड को पत्र जारी किया जाए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैंकर्स द्वारा कोई रुचि नहीं ली जा रही है, केवल 6 बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे बाकी सभी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने सीडी रेशियो पर कोई सुधार न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीडी रेशियो पर सरकार का विशेष फोकस है इसलिए सभी अधिकारियों द्वारा सीडी रेशियो की ग्रोथ को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने आरबीआई को निर्देश दिये कि सभी बैंकर्स द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है, इनके हैड को इनके खिलाफ पत्र भेजा जाये। उन्होंने कहा कि स्टेट लेवल कमेटी को भी पत्र अवश्य भेजा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक द्वारा सरकारी योजना का प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा है न ही कोई लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को केसीसी का लाभ ज्यादा से ज्यादा दिया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के लोन को स्वीकृत किया जाए। उन्होंने एसबीआई को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि में पेंडिंग एप्लीकेशन को जल्द से जल्द किया जाए और पेंडेंसी को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएनबी, एसबीआई सहित अन्य सभी बैंक पर पेंडेंसी है इसे जल्द से जल्द खत्म किया जाए। उन्होंने एसबीआई, सीबीआई को निर्देश दिये की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ सभी को दिया जाए और सभी पेंडेंसी को खत्म किया जाए। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि आपके द्वारा आईजीआरएस पर समय से डिस्पोजल नहीं किया जाता है, जिससे रैकिंग खराब होती है, इसलिये समय से डिस्पोजल कराया जाए। बैठक के दौरान एलडीएम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *