आईआईआई चौराहे को चौड़ा करने के डीएम ने दिये निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईआईटी चौराहे के रोड चौड़ीकरण एवं सुधार संबंधी बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने आईआईटी चौराहे के चारों कोनों को चौड़ा करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईआईटी चौराहे से आगरा की ओर जाने के लिए हाईवे पर चढ़ने से पूर्व एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है तथा बिजली का खंबा लगा है उसको हटाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी शहर के मुख्य चौराहे पर इलेक्ट्रिक खंबे नहीं होते यह मेजर प्रॉब्लम है इसलिए लाइन को वहां से हटाया जाए। उन्होंने बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए कि वहां से ट्रांसफार्मर, खंबा और तार को हटाया जाए, जिससे वहां पर जगह मिलेगी और ट्रैफिक कम होगा साथ ही उन्होंने कहा कि कानपुर की ओर से हाईवे से लिंक मार्ग पर उतरते समय आईआईटी चौराहे की मोड पर एक पाकड़ का पेड़ खड़ा है जिसे वन विभाग को काटने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पेड़ काटकर सड़क को और चौड़ा करने हेतु निर्देश दिए जिससे वहां का प्रेशर कम होगा। उन्होंने कहा कि जहां से वाहन उतरते हैं वहां मार्किंग कि जाए और लेन डिसिप्लिन किया जाए। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की ओर से आईआईटी चौराहे से कानपुर रोड पर चढ़ने के लिए लिंग मार्ग के मोड पर बने नाले को पीछे करके सड़क चौड़ी कि जाए एवं नाला कहां से आ रहा है कहां तक जा रहा है इसका कोई विकल्प खोज कर नाले को हटाया जाए एवं किसी और जगह बनाया जाए जिससे यह रोड चौड़ी हो सके।उन्होंने कहा कि आगरा की ओर से इटावा आने पर हाईवे से उतरते समय आईआईटी चौराहे के मोड पर एक पोल था उसको हटा कर पीछे कर दिया गया है और वहां पर एक दुकान थी वह भी यहां से हटा दी गई है जिससे कि रोड चौड़ी हो गई है एवं उन्होंने आमजन को अपनी सुरक्षा करने हेतु निर्देशित किया एवं वहां पर लेबलिंग करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार ही कार्य किया जाए। उन्होंने आईआईटी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल को ठीक करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी अभय राय, टीएसआई सूबेदार सिंह, विद्युत विभाग, एनएचआई सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *