महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया हजारी महादेव मंदिर का निरीक्षण

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा महाशिवरात्रि एवं कावड़ यात्रा के दृष्टिगत हजारी महादेव मंदिर का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एवं पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराया जाए। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया जाए बसों का प्रयोग किया जाए जिससे श्रद्धालु सुरक्षित रहकर अपनी यात्रा कर सके। उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि श्रद्धालुयों की नाश्ते, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं मंदिर में साफ सफाई तथा विद्युत, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की ओर से समस्त जनपद वासियों से अपील की कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग कतई न किया जाए तथा सावधानी बरती जाए जिससे कोई भी समस्या अनावश्यक उत्पन्न न हो। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वाहन चालको पर रोक लगाई जाए श्रद्धालुओं को लाने ले जाने का कार्य नहीं किया जाए एवं बसों का ही प्रयोग किया जाए तथा वहां पर बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सरसईनावर से आते समय रास्ते में कांवड़ियों से बातचीत की। हजारी महादेव मंदिर का निरीक्षण का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *