महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने मंदिरों का किया निरीक्षण

ताम्बेश्वर व थवईश्वर मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फतेहपुर एवं पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ताम्बेश्वर मंदिर तथा थाना ललौली क्षेत्र अंतर्गत थवईश्वर मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही पर्व को सकुशल और सफल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *