उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का हुआ विस्तार

जूता व्यवसाई मु. आदिल खान बने जिला सचिव

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। शहर के साबित गंज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का विस्तार जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने किया जिसमें सर्वसम्मति से जूता व्यापारी मु. आदिल खान को व्यापारी की समस्याओं में तत्पर रहने के चलते जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बढ़ा रहा है। सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न व्यापारियों का ही करता है इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है। जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नबाब, उद्योग मंच के उपाध्यक्ष मु. ताहा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व साबित गंज बाजार के व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का अभूतपूर्व स्वागत किया। मो. आदिल को मनोनयन पत्र देते व्यापारी नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *