बेसिक विद्यालयों की जनपदीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

रैली में जनपद इटावा के सभी विकास खण्डों से चयनित स्काउट एवं गाइड की एक-एक टीम ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया

करंट विज़न संवाददाता

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद इटावा के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा परिसर में परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद इटावा के सभी विकास खण्डों से चयनित स्काउट एवं गाइड की एक-एक टीम ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। रैली के अंतर्गत स्काउटिंग से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें मार्च पास्ट, कलर पार्टी, गाँठें एवं बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, कैम्पिंग (टेंट पिचिंग), कुकिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी एवं कैम्प फायर प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अनुशासन, सेवा भावना, टीम वर्क तथा नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्काउट वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय अहेरीपुर महेवा प्रथम , उच्च प्राथमिक नगला छत्ते जसवंत नगर द्वितीय , उच्च प्राथमिक ताखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गाइड वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला छत्ते जसवंत नगर ने प्रथम ,उच्च प्राथमिक विद्यालय लुहन्ना बढ़पुरा द्वितीय ,उच्च प्राथमिक विद्यालय ताखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , बैंड प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाहुरी बढ़पुरा ने प्रथम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बौराइन सैफई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,समस्त विजेता टीमों को समस्त अधिकारियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करती हैं तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। राजकीय इंटर कॉलेज इटावा के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता,सहयोग और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित होती है। सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मण्डल मयंक शर्मा द्वारा ने अपने संदेश में कहा कि स्काउट एवं गाइड संगठन युवाओं को सेवा, अनुशासन और समर्पण का मार्ग दिखाता है तथा उन्हें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा देता है। जिला सचिव रविंद्र यादव द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्र छात्राएं शिक्षण काल में राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं जो कि उनके जीवन में उपयोगी है जिला स्काउट मास्टर अच्युत कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन कहा कि स्काउट गाइड के द्वारा छात्र छात्राओं का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है जो कि उसके जीवन में सफलता दिलाता है इस अवसर पर जिला गाइड कैप्टन संजू शंखवार,राकेश पांडेय, कौशल किशोर तिवारी,आनन्द मिश्रा,अवधेश सिंह राठौर, बृजेन्द्र कुमार, प्रीति मिश्रा , विनीता त्रिपाठी , नौशाद अली, नारायण दत्त दीक्षित,अर्चना चौधरी,मंजू यादव,मंजूलता,पूजा पुरवार, अर्चना बाजपेई,पूजा वर्मा,दीपिका सिंह,शीतल दोहरे,अनुपम कौशल ,निधि गुप्ता ,शिवम रंजन, मनोज कुमार,अताउर रहमान,कमलेश कांत,अनुज तिवारी,आशीष कुमार, नरेश भदौरिया,ऋषभ त्रिवेदी,शिवम रंजन, नीरज , पियूष दीक्षित,अवनीश दुबे सहित अन्य स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक और जिला संगठन कमिश्नर गाइड स्वीटी मथुरिया द्वारा संयुक्त रूप से अत्यंत कुशल, प्रभावशाली ढंग से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *