फतेहपुर।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र–240 फतेहपुर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर स्थित मतदान केंद्र का जिला अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान बूथ संख्या 37, 38, 39, 40, 41 एवं 42 पर बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाई जा रही मतदाता सूची का अवलोकन किया गया।जिला अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, गलत प्रविष्टियों को सुधारने तथा अपात्र नाम हटाने की प्रक्रिया को गंभीरता और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने मतदाता जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इस पहल से चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
जिला अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
