जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

बैठक के दौरान शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से, चरणबद्ध तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही विकास कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उन्हें तेजी से पूरा कराने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *