करंट विज़न संवाददाता
इटावा। अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में विद्यमान है अगर वह अपना नाम कहीं दूसरी जगह दर्ज करना चाहते हैं तो वह फॉर्म 8 भरकर उसे स्थानांतरण करेंगे ना कि फॉर्म 6 भरेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिनकी जनसुनवाई दिनांक 21 जनवरी 2026 से चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार जनरेट किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की की अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की सूची तैयार है एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में तीन अभिलेख ही लगाने है साथ ही कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार आवेदक के आधार कार्ड, पैन कार्ड भी मान्य कर दिया गया है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि एईआरओ द्वारा सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो मैपिंग केस में आवेदक के मार्कशीट, पासपोर्ट, जन्मप्रमाण पत्र, जाति प्रमाण मान्य हैं। उन्होंने कहा कि 55000 लोगों की सुनवाई हो चुकी है, जिसमें 46000 के पक्ष में सकारात्मक आदेश है, किसी के भी पक्ष में नकारात्मक आदेश नहीं है एवं 9000 लोगों की सुनवाई प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस देंगे एवं आवेदक के फोटो एवं इसकी प्रक्रिया वही है एवं नोटिस भी वही है जैसा नो मैपिंग में है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के काटा नहीं जाएगा। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, सत्येंद्र राजपूत भाजपा, प्रदीप शाक्य बबलू जिलाध्यक सपा, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, संजीव भदौरिया भाजपा, वाचस्पति द्विवेदी इंडियन नेशनल कांग्रेस, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, मोहित जाटव बहुजन समाज पार्टी, प्रेम शंकर माकपा सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे। नेताओं के साथ एसआईआर पर गुफ्तगू करते जिलाकारी।
