करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में संचालित ऑपरेशन कायाकल्प सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर प्रगति का मूल्यांकन किया गया।जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं—स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, कक्षाओं की मरम्मत, फर्नीचर एवं परिसर की साफ-सफाई—की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
