जिलाधिकारी ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का सुरक्षा निरीक्षण

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जनपद में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का सुरक्षा की दृष्टि से बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा में तैनात कर्मियों की सतर्कता एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।जिलाधिकारी ने मौके पर उपलब्ध फायर सिलेंडरों की वैधता की भी जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त और सक्रिय रहनी चाहिए।उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने, उपकरणों की समय-समय पर जांच कराने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *