जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की।

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर महिला महाविद्यालय तथा महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर तैयारियों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की। साथ ही अभ्यर्थियों के बैग रखने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें और परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष तथा नकलविहीन तरीके से संपन्न कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *