करंट विज़न संवाददाता
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते अधीक्षक डॉ विजय आनंद दिबियापुर।नगर में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया गया। इस दौरान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल टैबलेट दी गईं।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शैक्षणिक विकास को सुनिश्चित करना था। अभियान में ब्लॉक के सभी सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, मान्यता प्राप्त वित्त पोषित स्कूलों, मदरसों और केंद्रीय विद्यालयों को शामिल किया गया। इन सभी संस्थानों में बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए दवा वितरित की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम वर्ष 2016 से लगातार संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना और उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार करना है। जानकारी दी कि भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र में कुल 211 निजी, सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालय हैं, जिनमें लगभग 14945 बच्चे पढ़ते हैं। सीएचसी अधीक्षक ने सभी बच्चों के लिए एल्बेंडाजोल टैबलेट की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की थी, जो पहले ही सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को वितरित कर दी गई थीं।
