करंट विज़न संवाददाता
इटावा। महान संत गाडगे महाराज की जयंती पर उनके काजी पेट्रोल पंप के पास स्थित आश्रम में स्थापित प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। संत गाडगे सामुदायिक केंद्र समिति इटावा की अध्यक्ष रजनी देवी ने कहा कि हम सभी लोगों को संत गाडगेजी महाराज के आदर्शों को अपना कर समाज के कमजोर लोगों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक स्तर पर मुख्य धारा में लाने के लिए प्रेरित करना है। हम स्वयं भी अपनी समिति के सहयोगियों के साथ सदैव सभी सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष रजनी देवी, मंत्री अनिल दिवाकर के नेतृत्व में समस्त प्रबुद्ध जनों एवं समाज के लोगों द्वारा संत महाराज के जन्मदिन को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें शोभाराम दिवाकर पूर्व सभासद सुनील दिवाकर, मनोज दिवाकर एडवोकेट, विनय कुमार चौबे, झम्मन चाचा, आलोक दिवाकर, सोहेल दिवाकर, विनय माथुर, रविंद्र कुमार, राजीव कुमार, यासीन अंसारी, सुनील यादव आदि समाज के समस्त प्रबुद्ध जन कार्यक्रम में मौजूद रहे।संत गाडगे महाराज की प्रतिमा के पास मौजूद श्रद्धालु।
