डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा ब्यान : जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज यदि लखनऊ आते हैं तो एक राम भक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे.”

करंट विजन संवाददाता

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत तेजी से करवट बदल रही है. प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा, “जगतगुरु शंकराचार्य जी महाराज यदि लखनऊ आते हैं तो एक राम भक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे.” वहीं उन्होंने गौ रक्षा पर जारी सवाल-जबाब पर कहा कि यूपी में गौ-माता को राज्य माता का दर्जा देने की जहां तक बात है इसकी कोई आवश्यकता नहीं है.
केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को वाराणसी दौरे पर थे, जहां उन्होंने यह बयान पत्रकारों से बातचीत में दिया. उन्होंने यूपी में गौ-रक्षा के सवाल पर कहा कि किसी गौ तस्कर की औकात नहीं है कि गाय को हाथ भी लगा दे. इसके अलावा उन्होंने विपक्ष और खासकर अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.
जनवरी में माघ मेले में स्नान को लेकर हुए विवाद से अब तक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के हित में ही दिखाई दिए. उन्होंने अनशन पर जब बैठे तब भी निवेदन कर स्नान करने की अपील की थी. और आज वाराणसी दौरे पर भी उन्होंने उसी ओर संकेत दिया. जबकि शंकराचार्य लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साध रहे हैं. पत्रकारों के सवालों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ में वे ‘शंकराचार्य का स्वागत करेंगे’, यह भाषा सीएम योगी के विपरीत नजर आ रही है.
यहां बता दें कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 7 मार्च को लखनऊ के लिए कूच करेंगे. और जैसे-जैसे वह तारीख नजदीक आ रही है, सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *