जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन ही समाजवादी सिद्धांतों से भरा रहा – प्रदीप शाक्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सपा कार्यालय पर समाजवादी चिंतक मिनी लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन ही समाजवादी सिद्धांतों से भरा रहा उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं आया, वे सदैव सांप्रदायिक शक्तियों के समक्ष चुनौती बनकर मजबूती के साथ खड़ा रहते थे, उनके समाजवादी विचारधारा के चलते ही आज पूरी तरह से समाजवादी पार्टी समाजवादी सिद्धांतों और नीतियों पर चलने का काम कर रही है। उन्होंने नारा दिया था कि संघर्ष के दौरान मारेंगे नहीं मानेंगे नहीं, वे कभी भी हिंसक आंदोलन के पक्षधर नहीं रहे, उन्होंने हमेशा अहिंसा के मार्ग चलते हुए संघर्ष की तेज धारा बढ़ाने का काम करते रहे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिश्र के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सदर से पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, लाखन सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, आशीष राजपूत, सपा जिला सचिव राजकुमार यादव, प्रवीण कुशवाहा, इटावा विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, नरेंद्र पाल सिंह धनगर जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, किशन यादव जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, रविंद्र यादव प्रदेश सचिव सैनिक प्रकोष्ठ,
संतोष राजपूत , बीके यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ताखा जय सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, सपा नेत्री नम्रता सिंह दोहरे, अरविंद यादव, अंकुर यादव रणवीरनगर, राणा प्रताप सिंह, जयचंद यादव कार्यालय प्रभारी, कैलाश नारायण गुप्ता संदेशवाहक, पुष्पेंद्र गोयल, विनीत यादव, मोहन दोहरे, नरेंद्र प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।
फोटो 02- स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जिलाध्यक्ष व अन्य।
