थरियांव में झाड़ियों में मिला नवजात का शव, इलाके में मचा हड़कंप

अवैध गर्भपात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नेशनल हाईवे पर थाने से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में एक नवजात का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।मौके पर मौजूद बजरंग दल कार्यकर्ताओं पुष्पेंद्र और आशुतोष दुबे ने क्षेत्र में अवैध क्लिनिकों और अस्पतालों के संचालन का आरोप लगाते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी कर अवैध गर्भपात कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी असोथर रोड स्थित टीवीएस एजेंसी के पास, भारतपुर गांव के सामने हाईवे किनारे तथा कुतुवापुर गांव के पास तालाब की झाड़ियों में नवजात के शव मिल चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामले दोहराए जा रहे हैं।थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की विधिक जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *