इटावा। चकरनगर के ग्राम पंचायत सिंड़ौस स्थित मॉडल पार्क में आगामी 15 फरवरी 2026 दिन शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में राष्ट्रीय स्तर के नामचीन पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे। आयोजन को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्षों पुरानी इस परंपरा को इस बार और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार चंबल, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल संभाग सहित अन्य राज्यों से भी प्रसिद्ध पहलवानों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि दंगल को क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि राज्य स्तरीय पहचान दिलाई जा सके। बैठक में सुरक्षा, पेयजल, बैठने और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी।आयोजकों ने सभी ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में सतेंद्र सिंह राजावत, शिवमंगल सिंह फौजी, सुदामा मास्टर, सज्जन कठेरिया, सज्जन सिंह राजावत प्रधान, किशन सिंह, बृजेंद्र मास्टर, चुन्नी भगत, दिल्लीराम, लक्ष्मी नारायण दुबे, दीपक प्रजापति, गोपाल सिंह टिल्लू, दिनेश जोशी, सिरोवन सिंह जी, अनूप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Posts
एक्सप्रेस वे पर दो स्लीपर बसें आपस मे टकराईं, पांच यात्री घायल
- Cv-Editor
- January 17, 2026
- 0
इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 112/675 पर रात करीब 3 बजकर 35 मिनट पर घने कोहरे के कारण […]
जायंट्स दतावाली की अलाव की व्यवस्था जारी चाय, कम्बल बाटे
- Cv-Editor
- January 7, 2026
- 0
इटावा। कड़ाके की शीत लहर से निजात प्रदान करने हेतु डॉ शिव राज सिंह यादव एवं ऊषा यादव के संयोजकत्व में जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली […]
इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- Cv-Editor
- January 27, 2026
- 0
इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया करंट विज़न इमरान खान । इस अवसर […]
