शावेज़ नक़वी
इटावा। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2026 ज़िले में 16 परीक्षा केंद्रों संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी इंटर कॉलेज,एमनीव विज़न, ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज,नारायण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज, थियोसोफीकल इंटर कॉलेज, सुदिति ग्लोबल इंटर कॉलेज, पवन कुंवर इंटर कॉलेज, डिवाइन लाइट इंटर कॉलेज, ए पी एस इंटर कॉलेज, एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, रेडवुड ग्लोबल इंटर कॉलेज एवं सेवन हिल्स इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक दो पालियों में कराई गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 11 हजार 934 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। परीक्षा के दोनों ही दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से परीक्षार्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी! प्रवेश द्वार पर पहचान पत्र की जांच मेटल डिटेक्टर से तलाशी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की थी ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके! पहली पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित हुई जबकि दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा संपन्न हुई। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने बताया कि परीक्षा को सफल बनाने में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव का पूर्ण सहयोग रहा। सीबीएसई के असिस्टेंट सेक्रेटरी रवींद्र कुमार, आशीष गर्ग, नरेश कुमार एवं सी बी एस ई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने भी सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा देकर आते परीक्षार्थी।
