खामेनेई की शहादत पर उमड़ा जनसैलाब, कैंडल मार्च में गूंजी एकता की आवाज़

शिया-सुन्नी ने मिलकर पेश किया ख़िराज-ए-अक़ीदत, तीन दिन के मातम का ऐलान

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। खागा ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई साहब की शहादत की खबर से ऐरायां विकास खंड के बहेरा सादात गांव में गम का माहौल छा गया। इस मौके पर शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर कैंडल मार्च निकालते हुए उन्हें पुरख़ुलूस ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।हाथों में रोशन मोमबत्तियां लिए लोगों ने गांव की मुख्य सड़कों पर शांतिपूर्ण मार्च करते हुए अमन, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया। वक्ताओं ने कहा कि आयतुल्लाह ख़ामेनेई साहब की सेवाएं इस्लामी जगत के लिए हमेशा याद रखी जाएंगी।इस दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना खादिम अब्बास ने तीन दिन के शोक का ऐलान करते हुए लोगों से शोक सभाओं में शामिल होने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की ताकीद की।कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *