इक्कीस लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन 15 को

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी को प्रातः 9 बजे पक्का तालाब पर इक्कीस लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद अमित दीक्षित ने पत्रकारों को बताया कि तालाब के चार प्रमुख तट हैं जिन्हें प्रमुख चार धामों के नाम दिए गए हैं, जिसमें से तीन तटों पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा, चौथे तट पर कार्यक्रम का मंच रहेगा। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए महापुरुषों के नाम पर 20 वाहिनीं बनाई गई है, कार्यक्रम में भक्तों को 551 (तसला) पात्रों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण हेतु मिट्टी, पूजन सामग्री, एवं रुद्राभिषेक हेतु दूध, पंचामृत इत्यादि उपलब्ध कराया जायेगा एवं आचार्यों की उपस्थिति में विधि पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विहिप के क्षेत्र संघटन मंत्री गजेंद्र जी उपस्थित रहेंगे। श्री दीक्षित ने कहा कलयुग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राभिषेक विशेष फलदायी है, इसलिए सभी जनपद व नगर वासियों से अनुरोध है कि महाशिवरात्रि पर सपरिवार पार्थिव शिवलिंग निर्माण में सम्मिलित हो पुण्य लाभ प्राप्त करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रांत सह मंत्री अवधेश भदौरिया, जिला मंत्री भानु प्रताप सिंह, जिला संयोजक अभिनय चौधरी जिला समरसता प्रमुख कुश त्रिपाठी उपस्थित रहे। वार्ता करते अमित दीक्षित व अवधेश भदौरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *