मनरेगा मजदूरों को भुगतान देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने विकास भवन घेरा

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। मनरेगा मज़दूरों को 75 दिनों से मजदूरी न मिलने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने विकास भवन का घेराव करते हुए सीडीओ कार्यालय में ताला डालकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया कि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ मज़दूर विरोधी बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले लगभग एक करोड़ मज़दूर परिवारों को पिछले 75 दिनों से उनकी मज़दूरी का भुगतान नहीं किया है। आज की तारीख़ में उत्तर प्रदेश में लगभग 2 हज़ार करोड़ रुपये का मनरेगा का भुगतान लंबित है। इसके साथ ही इस योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोज़गार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीनों से औसतन उनका मानदेय नहीं दिया है। ऐसी गंभीर परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से मांग करती है कि शीघ्रातिशीघ्र उक्त भुगतानों को कराया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी ग़रीब मनरेगा मज़दूरों के हित में देश एवं प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, करण सिंह राजपूत, प्रशांत तिवारी, अरुण यादव, कुसुम लता उपाध्याय, अमित त्रिपाठी ‘अंबुज’, आशाराम कठेरिया, विष्‌णुकान्त मिश्रा, सुनीता कुशवाहा, आसिफ जादरान, अनुराग कर्ण, दीक्षा शुक्ला, अंसार अहमद, सुहेल वारसी, रणवीर सिंह यादव, सिद्धनाथ यादव एडवोकेट, सरन ऋषिश्वर, सुरेंद्र सिंह चौहान, अजहरुद्दीन, कान्ती एवं शारदा आदि उपस्थित रहे। विकास भवन में मौजूद कांग्रेस नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *