शंकराचार्य मामले में कांग्रेस ने की स्वतंत्र जांच की मांग,, प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा

करंट विज़न संवाददाता

औरैया ।जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग की है। इस संबंध में बुधवार दोपहर एक बजे जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा ।यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में अत्यंत उच्च और सम्मानित है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओंकी आस्था जुड़ी है। उनके विरुद्ध यौन शोषण के आरोपों और एफआईआर दर्ज होने से धार्मिक समाज में चिंता और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संस्थाओं को अपने मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार प्राप्त है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य कानून व्यवस्था या न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना नहीं है। वे संविधान सम्मत और संतुलित प्रक्रिया सुनिश्चित कराना चाहते हैं।
ज्ञापन सौंपने के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीधर उर्फ मखालू पांडे, जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता, राजीव कुमार, संदीप चक, दिलीप तिवारी, राम चंद्र राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, अक्षय मिश्रा, अंकुर कुमार और जिला सचिव शोभित त्रिपाठी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *