पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी, होली पर बंधाया ढांढस

मिठाई भेंट कर जताई संवेदना, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या से जनपद में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद कांग्रेस पार्टी लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। इसी क्रम में होली के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी स्वर्गीय हरिओम वाल्मीकि के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के पिता, माता एवं बहन का हालचाल जाना और उपहार स्वरूप मिठाई भेंट करते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि न्याय दिलाने की लड़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। शिवाकांत तिवारी ने कहा कि होली जैसे त्योहार प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, लेकिन इस प्रकार की जघन्य घटनाएं समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष, त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *