कांग्रेस अधिवक्ता प्रकोष्ठ पीड़ितों को फ्री विधिक सहायता देगा

प्रशांत दुबे प्रदेश सचिव, विष्णुकांत मिश्रा प्रदेश महासचिव, प्रशांत दुबे जिलाध्यक्ष नियुक्त

करंट विज़न संपाददाता

इटावा। संगठन विस्तार के तहत कांग्रेस अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रिज़वी ने प्रदेश महासचिव एड. विष्णु कांत मिश्रा, प्रदेश सचिव एड. प्रशांत दुबे एवं जिला अध्यक्ष मोहित प्रताप सिंह को मनोनीत किया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विष्णु कांत मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अधिवक्ता वर्ग सदैव से ही संविधान का रक्षक रहा है। वर्तमान समय में भाजपा सरकार द्वारा जितने भी संविधान विरोधी और जनहित विरोधी कार्य किये जा रहे हैं हम अधिवक्तागण उसके विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। प्रदेश सचिव अधिवक्ता प्रकोष्ठ एड. प्रशांत दुबे ने कहा भाजपा सरकार द्वारा आए दिन ग़रीब जनता विशेषतः कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कानूनी दांव-पेंचों औ झूठे मुकदमों में फंसाया जाने लगा है ऐसे पीड़ितों को निःशुल्क विधिक सहायता देकर उनकी लड़ाई लड़ना है। ज़िला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ मोहित प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता प्रकोष्ठ समाज के सभी वर्गों को जो पीड़ित और शोषित हैं। बिना फीस लिए हुए विधिक सहायता प्रदान करेगा। प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष मो. राशिद, पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष एड. पल्लव दुबे, पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी, ज़िला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी व प्रेरणा ज़ुबैरी, सरवर अली, अंसार अहमद आदि उपस्थित रहे। पत्रककरों से वार्ता करते कांग्रेस अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पदाधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *