गांव में नालियों की सफाई हुई शुरू

ग्रामीणों ने पत्रकारों का जताया आभार

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात के रसूलाबाद। विकासखंड की कहिंजरी खुर्द ग्राम पंचायत के मजरा मदारवली में नालियों की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। यह खबर 12 फरवरी को करंट विजन समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, जिसमें नालियों में उगी घास, जलभराव और सफाईकर्मी की अनुपस्थिति का मुद्दा उठाया गया था। खबर प्रकाशित होते ही संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान लिया और 15 फरवरी को गांव में सफाई कार्य शुरू करा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मीडिया इस समस्या को उजागर न करता तो हालात पहले जैसे ही बने रहते। गांव में सफाई कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का ही परिणाम है कि आज गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। मीडिया की सक्रियता से प्रशासन हरकत में आया और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान शुरू हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *