व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि महिला ही समाज की मातृशक्ति है
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस दिव्यांग महिलाओं ने जिला विकलांग एसोसिएशन कार्यालय पक्का तालाब पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कोतवाल यशवन्त सिंह का एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जाटव, मंत्री संतोष त्रिवेदी, संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने स्वागत किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि महिला ही समाज की मातृशक्ति है। मंत्री संतोष त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं को संविधान में समान अधिकार प्राप्त है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाएं अपने परिवार की बेटियों भी शिक्षित करें। मुख्य अतिथि शहर कोतवाल यशवन्त सिंह ने कहा सरकार ने महिलाओं के किये हेल्पलाइन जारी की है प्रत्येक थानों में महिलाओं के किये अलग से काउंटर खोले गये है। महिलायें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। अन्त में शहर कोतवाल यशवन्त सिंह ने सीमा मिश्रा, नीलम यादव, कुसुम लता, दीपाली, सीमा पाल, किरन, हरदम प्यारी, रुकसाना बेगम, सुनीता दुबे आदि महिलाओ को डायरी-पैन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश धर्म सिंह, प्रमोद कुमार, यज्ञ शर्मा का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्षता अशोक कुमार जाटव व संचालन सन्तोष कुमार त्रिवेदी ने किया। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह को सम्मानित करते दिव्यांग।
