एक्सिस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

फफूंद (औरैया) । कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कुकिंग विदाउट फायर, स्पेल बी, क्ले मॉडलिंग और फिंगर पेंटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक दीपक दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिताओं में कक्षा पी.जी. से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कुकिंग विदाउट फायर में बच्चों ने बिना आग के स्वादिष्ट और पोषक व्यंजन बनाकर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतिस्पर्धा में कक्षा 5-बी से श्रेयस व अभय ने प्रथम, कक्षा 6-ए से सोनी व आर्तिका ने द्वितीय तथा कक्षा 8 से आराध्या मिश्रा व तान्या अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर निदेशक दीपक दीक्षित ने विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अग्नि रहित भोजन बनाने से खाद्य पदार्थों के प्राकृतिक पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और यह समय व ऊर्जा की बचत का भी बेहतरीन माध्यम है। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी, एक्टिविटी इंचार्ज हर्षा, श्रुति समेत समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *