प्राप्त की औषधीय पौधों की जानकारी
करंट विज़न संवाददाता
ताखा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर-35 छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस विजिट का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष मालती देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया। भ्रमण पर रवाना होने से पूर्व प्रधानाध्यापक अनिल दुबे द्वारा सभी बच्चों को बैग, विज्ञान पुस्तक, नोट बुक और पेन वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के लिए स्वल्पाहार की भी उत्तम व्यवस्था की गई। भ्रमण के दौरान बच्चों ने सबसे पहले बहेड़ा स्थित ‘वृंदा हर्बल मेडिकल गार्डन’ का अवलोकन किया। यहाँ गाइड के माध्यम से बच्चों को विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों और उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने यहाँ न केवल ज्ञान अर्जित किया, बल्कि गार्डन में लगे झूलों का आनंद भी लिया। इसके पश्चात बच्चों को कैंटीन में भोजन कराया गया। भ्रमण के अगले चरण में बच्चे बाबा जय गुरु देव के खितौरा स्थित भव्य मंदिर पहुँचे। यहाँ बच्चों ने जय गुरु देव के जीवन चरित्र के बारे में जाना और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शाकाहार अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक अनिल दुबे ने बताया कि बच्चों की सुविधा और सुरक्षा के लिए वातानुकूलित बस का प्रबंध किया गया था। पूरे रास्ते बच्चे उत्साह से भरे रहे और खेल-कूद व मस्ती के साथ इस शैक्षणिक भ्रमण का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।
