नन्दन कानन से चोरी हुआ बच्चा गौतमबुद्धनगर में 3.50 लाख में बिका

जीआरपी इटावा ने बच्चे को बरामद कर तीन आरोपी दबोचे

current vision

इटावा। थाना जीआरपी ने नन्दन कानन एक्सप्रेस से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने मीडिया को बताया कि नन्दन कानन एक्सप्रेस से वादिया द्वारा रेलवे स्टेशन अलीगढ से कोडरमा की यात्रा के दौरान सीट के सामने बैठे व्यक्ति ने बातचीत के दौरान पीड़िता को नशीला लड्डू खिला देने के उपरान्त उसके 10 माह के बच्चे का अपरहण कर लिया। पीड़िता ने होश आने पर जीआरपी मिर्जापुर अनुभाग प्रयागराज में जीरो एफआईआर पंजीकृत करायी। विवेचना घटना स्थल के आधार पर थाना जीआरपी इटावा स्थानांतरित हुई। उपरोक्त संवेदनशील प्रकरण में शीघ्र बच्चे को सकुशल बरामद कर घटना का अनावरण करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के आदेशानुसार चार टीमें गठित की गयी। जीआरपी थानाध्यक्ष इटावा के नेतृत्व में सभी टीमों द्वारा अथक प्रयास करते हुए रेलवे स्टेशन इटावा जंक्शन व विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चैक किए गए। जीआरपी टूण्डला रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देखते हुए जीआरपी थाना अलीगढ आये। अलीगढ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुल्जिम की पहचान हुई। आनलाईन ट्रांजक्शन से आरोपी द्वारा टिकट खरीदी गयी थी इसी क्रम में सर्विलांस की सहायता से आरोपी का लोकेशन प्राप्त हुआ। बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जीआरपी इटावा मय जीआरपी अलीगढ फोर्स के साथ लोकेशन के आधार पर दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर पहुंचे। पुलिस टीम आरोपी को तलाश करने लगी तभी ग्राम रोजा जलालपुर मे परचून की दुकान से सामान खरीद रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिस पर शक होने पर पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड लिया। आरोपी ने अपना नाम सोनू सिंह पुत्र हेम सिंह निवासी ग्राम शिवनगर ढलना थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर बताया और पूछताछ करने पर बताया कि अपह्रत बच्चे को तीन लाख पचास हजार में अशोक कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी निवासी तुलसी विहार 24 फुटा रोड दादरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को बेच दिया है। आरोपी की निशांदेही पर अपर्हत बच्चे को सकुशल अशोक कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी के घर से बरामद करते हुये सोनू सिंह पुत्र हेम सिंह निवासी ग्राम शिवनगर ढलना थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर, अशोक कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासीगण तुलसी विहार 24 फुटा रोड दादरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर व एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा ने घटना का सफल अनावरण करने तथा बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीमों को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *