मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत नरिहा में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश

कानपुर देहात के मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत नरिहा में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी सरकार की योजनाओं जैसे आवास योजना, शौचालय योजना, पेंशन योजना, मनरेगा, राशन योजना, स्वच्छता अभियान एवं अन्य विकास योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम के विकास एवं स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की। चौपाल के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *