मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पंचायत रसूलाबाद में संचालित कान्हा गौशाला का किया निरिक्षण।करंट विज़न संवाददाता

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल द्वारा नगर पंचायत रसूलाबाद में संचालित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं के रख-रखाव, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरिक्षण के समय आश्रय स्थल में कुल 114 गौवंश (48 नर, 66 मादा) गौवंश पाए गए एवं सभी गौवंशों में ईयर टैगिंग भी शतप्रतिशत पायी गयी निरीक्षण के समय उन्होंने गौवंशों के लिए उपलब्ध चारा, 114 कुन्तल भूसा, 48 कुन्तल पशु आहार उपलब्ध पाया गया | हरा चारा तथा पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि गौवंश को समय से एवं पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने गौशाला में रह रहे गौवंश के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा बीमार पशुओं का तत्काल उपचार कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गौशाला परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थल में समस्त व्यवस्थाओं को सुद्रण रखे जाने हेतु रोस्टर बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये जिनका विवरण एवं संपर्क नंबर सूचना पटल पर दैनिक रूप से अंकित किया जाये। इन कर्मचारियों का विशेष काम यह होगा कि वे आश्रय स्थलों की समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे साथ ही यदि कोई विशेष बिंदु प्रकाश में आता है तो संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए कमियों को दुरुस्त कराएंगे। साथ ही उन्होंने गौशाला में जल निकासी एवं गोबर निस्तारण की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित गौसंरक्षण एवं पशु कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान डी०सी० मनरेगा, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *