करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना थरियांव पुलिस ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी सहित पांच छद्म परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।पुलिस टीम को मिली सूचना के आधार पर की गई सघन जांच और निगरानी के दौरान सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में फर्जीवाड़े से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ कर दी गई है।
