सीडीओ ने मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

करंट विज़न संवददाता

इटावा। मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कानपुर मण्डल कानपुर का आयोजन महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ जिसका उद्घाटन अजय कुमार गौतम मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मण्डल के समस्त जनपदों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। खो खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में जसवंतनगर इटावा विजेता बालिका वर्ग में भी इटावा विजेता रही।जूनियर स्तर बालक वर्ग की कबड्डी में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जनपद इटावा ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।चक्का फेंक में शानदार प्रदर्शन कर इटावा की भावना ने मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग दौड़ में कन्नौज के याबर खान प्रथम, बालिका वर्ग में कन्नौज की प्रिया प्रथम, 100 मीटर बालक वर्ग में औरैया के अतुल प्रथम, बालिका वर्ग औरैया की रागिनी प्रथम, 200 मीटर बालिका वर्ग में कानपुर देहात की रानी प्रथम,बालक वर्ग में औरैया के अतुल प्रथम 400 मीटर बालक वर्ग में औरैया के रोहित प्रथम, बालिका वर्ग में कानपुर देहात की खुशबू प्रथम स्थान पर रही। बालिका वर्ग की लंबी कूद में कन्नौज की प्रिया प्रथम,बालक वर्ग में कानपुर देहात के शिवा प्रथम स्थान पर रहे।जूनियर स्तर की 100 दौड़ औरैया की मुस्कान व कन्नौज के नवनीत प्रथम,200 मीटर दौड़ में औरैया की अंशिका चौहान व अभिषेक प्रथम,400 मीटर दौड़ में औरैया के अरुण, कानपुर नगर की लक्ष्मी प्रथम, 600 मीटर दौड़ में फर्रुखाबाद के प्रियांशु कानपुर नगर की लक्ष्मी प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर डायट प्राचार्य मनोज कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक, प्रमिला पाठक, संजीव कटियार, विकास तिवारी, नीतू कटियार, मनीष मिश्रा राजीव शुक्ला जिला स्काउट मास्टर अच्युत त्रिपाठी, ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन, शोएब आलम,अवधेश राठौर,योगेन्द्र चौधरी, अजयपाल सिंह,अर्चना चौधरी,यतेन्द्र सिंह, जितेंद्र यादव, अमरपाल यादव ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिवेंद्र प्रताप सिंह मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर मण्डल कानपुर, राजेश कुमार सिंह बीएसए सहित अन्य जनपदों के शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न शैक्षिक संगठनों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में छात्र को मशाल देते सीडीओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *