इसमें बेरोजगार अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले सकते हैं
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम द्वारा जनपद में 18 मार्च को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद में 18 मार्च को नुमाइश पण्डाल इटावा में एक दिवसीय बृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री अजय कुमार गौतम ने शुक्रवार को विकास भवन से मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विकास मिश्रा भी मौजूद रहें। मेला नुमाइश पंडाल, इटावा में लगेगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बेरोजगार अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इस रोजगार मेले में 50 से अधिक नियोजक भाग लेंगे। ये नियोजक प्रतिभागियों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा और के साथ सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। शैक्षिक योग्यता के अनुसार, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस मेले में भाग ले सकते हैं। प्रचार वाहन को रवाना करते सीडीओ।
