वेतन न मिलने से नाराज केयर टेकरों ने किया प्रदर्शन, जताई नाराजगी

करंट विज़न संपाददाता

इटावा। सामुदायिक शौचालयों में तैनात केयर टेकरो ने 6 माह से वेतन न मिलने से पक्का तालाब में जनसमर्थ कल्याणकारी एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। विभिन्न ग्राम पंचायतों क्षेत्रों में स्थापित सामुदायिक शौचालयों के संचालन, नियमित सफाई, रख-रखाव एवं आमजन को सुविधा उपलब्ध कराने के लिय केयर टेकर कार्यरत है। ये केयर टेकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जनपद के अनेक सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयर टेकरों को निर्धारित मानदेय का भुगतान समय से नहीं हो पा रहा है, तथा कई मामलों में महीनों, वर्षों का मानदेय बकाया है। इस कारण केयर टेकरों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जिसका प्रतिकूल प्रभाव शौचालयों के संचालन एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। विनोद कुमार ने बताया कि प्रमुख मांगो में है कि समस्त केयर टेकर को पी.एफ. प्रोविडेंट फंड की सुविधा दी जाए, ई. एस. आई. एम्पलाइज स्टेट इंश्योरेंस का लाभ दिया जाए, पर्सनल अकाउंट किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और वेतन सीधे उसी खाते में जमा हो, प्रत्येक माह का वेतन निर्धारित तिथि पर बिना किसी विलंब के दिया जाए। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते केयर टेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *