करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
इटावा। उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र,
इटावा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सी.एम. युवा’ योजना के अंतर्गत जनपदो के युवाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार खुल गए हैं। मा० मुख्यमंत्री जी के विजन को साकार करने हेतु योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर छोटे उद्योगों और सेवा केंन्द्रो को बढ़ावा देना है, ताकि युवा ‘रोजगार मांगने वाले’ के बजाय ‘रोजगार देने वाले’ बनें। किन कार्यों के लिए मिल सकता है ऋण? योजना के तहत आप अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं। कुछ प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित हैं: कृषि आधारित उद्योग आटा चक्की, तेल स्पेलर (कोहलू), मसाला पिसाई इकाई, दाल मिल।, महिला सशक्तिकरण प्रोजेक्ट ब्यूटी पालर, सिलाई-कढ़ाई (टेलरिंग शॉप), बुटीक, टेडी बियर मेकिंग।, तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, कंप्यूटर / साइबर कैफे, फोटोकॉपी की दुकान।, निर्माण इकाई दोना-पत्तल निर्माण, अगरबत्ती बनाना, फर्नीचर का काम, वेल्डिंग वर्कशॉप। *सी.एम.युवा योजना–* पात्रता: आपकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता- न्यूनतम कक्षा-8 उत्तीर्ण, इण्टरमीडिएट अथवा समकक्ष को वरीयता। पूंजी की चिंता नहीं रू0 5 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। और इस राशि को किस्तों के रूप में जमा करना।, ब्याज का बोझ नहीं यह पूरी तरह 4 वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त है। सरकार की मदद: कुल लागत का 10 प्रतिशत हिस्सा (सब्सिडी) विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।,सामान्य वर्ग के लाभार्थी को परियोजना लागत का 15 प्रतिशत, ओ०बी०सी० को 12.5 प्रतिशत, एस०सी०/एस०टी०/दिव्यांग को 10 प्रतिशत स्वंय का अंशदान जमा करना होगा।, राहत अवधि (Moratorium) काम शुरू करने के शुरूआती 6 महीनों तक यदि आप किस्त नहीं दे पाते हैं,तो भी आपको छूट की सुविधा मिलेगी। *बिचौलियों से सावधान ।*पोर्टल msme.up.gov.in पर आवेदन करना पूरी तरह निःशुल्क है।, प्रोजेक्ट रिपोर्ट: किसी को पैसे देकर बनवाने की जरूरत नहीं, पोर्टल पर 24-48 घण्टे में यह मुफ्त बन जाती है।, कोटेशन अपने नजदीकी दुकानदार से या पोर्टल पर दिये गए वेंडर्स से फोन पर बात कर निशुल्क बनवाएं।, किसी भी सहायता या जानकारी के लिए सीधे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, एस०डी० फील्ड, इटावा के कार्यालय में संपर्क करें ।,दलालों से बचें और सीधे उपायुक्त उद्योग से मिलकर अपनी फाइल पर चर्चा करें। आपका एक सही कदम जनपद को ‘समृद्ध इटावा’ बनाने में सहयोग देगा।
