जिले के औद्योगिक विकास आदि एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आम उद्यमियों तक पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज के नेतृत्व में जिले के नवागंतुक आयुक्त उद्योग आत्म देव शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर जिले के औद्योगिक विकास आदि एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आम उद्यमियों तक पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, प्रदेश मंत्री महिला मंजू लता द्विवेदी, संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शकीला बेगम, महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती पूर्वी सक्सेना, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अहमद, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, उघोग मंच के महामंत्री राहुल दीक्षित, जसवंत नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी बघेल, रोशनी वर्मा उदयभान सिंह,शोयेब शालीमार, आदि मौजूद रहे। नवागंतुक आयुक्त उद्योग आत्म देव शर्मा का स्वागत करते व्यापारी नेता।
