दिबियापुर विधानसभा में बजट चौपाल नौ फरवरी को

दिबियापुर – नगर स्थित राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश कार्यालय पर 203 दिबियापुर विधानसभा की केन्द्रीय बजट में पारित विभिन्न योजनाओं की जानकारी पर चर्चा को लेकर भाजपाइयों ने एक संगोष्ठी का आयोजन पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लाखन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।‌ केन्द्रीय बजट चौपाल की एक बैठक अवंतीबाई लाइब्रेरी सेहुद स्थित कार्यालय पर 09 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे सम्पन्न होगी।‌ बजट चोपाल के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि आनन्द सिंह कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी औरैया होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष भाजपा औरैया करेंगे। कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी रामकुमार अवस्थी समाज सेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता औरैया को सोंपी गई है। कार्यक्रम संचालन का दायित्व उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य को सोंपा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिबियापुर मंडल के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सोंपी गईं हैं। कार्यक्रम में अवधेश कुमार शुक्ला क्षेत्रीय मंत्री कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र, मन मोहन सिंह सेंगर जिला महासचिव राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश, अमर सिंह राजपूत, मोहित राजपूत सह संयोजक विधानसभा दिबियापुर, सतेन्द्र सिंह दोहरे मंडल महामंत्री दिबियापुर, श्याम सिंह कुशवाहा जिला प्रतिनिधि भाजपा एवं नमन अग्निहोत्री एडवोकेट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *