रक्षा व्यवस्था परखने के लिए ब्लैकआउट’ मॉकड्रिल, अंधेरे में डूबा कस्बा

करंट विज़न संवाददाता
ताखा, इटावा

ऊसराहार कस्बे व क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे कस्बे में मुस्तैदी दिखाते हुए लोगों से लाइटें बंद करने की अपील की।
पुलिस की अपील पर लोगों ने दिया सहयोग
मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए थाना प्रभारी ने स्वयं मोर्चा संभाला। पुलिस बल ने गश्त के दौरान सड़कों पर चल रही गाड़ियों की हेडलाइट्स को बंद कराया बाजार और गलियों में स्थित दुकानों और घरों के बाहर जल रही लाइटों को बंद करवाया।
स्थानीय नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया कदम
थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रत्याशित संकट या सामरिक स्थिति के दौरान कस्बे की सुरक्षा और पुलिस की प्रतिक्रिया समय को जांचना था। उन्होंने कस्बे के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की और इसे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद सफल बताया सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की जागरूकता पर भी निर्भर करती है। आज की मॉकड्रिल में जनता का पूर्ण सहयोग मिला।” बलराज सिंह भाटी, थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *