भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

करंट विज़न संपाददाता

प्रयागराज। भाजपा युवा मोर्चा प्रयागराज महानगर के तत्वावधान में जिला अधिकारी कार्यालय के सामने कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा श्री पप्पू पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि खराब करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में आपत्तिजनक गतिविधियां की गईं, जिसका भाजपा युवा मोर्चा ने कड़ा विरोध किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह कथित षड्यंत्र सफल नहीं होने दिया जाएगा और देश की गरिमा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, राजेश केसरवानी, सिद्धार्थ पांडे, शशांक शेखर, शुभम पांडे, कुंजन त्रिपाठी, अक्की रावत, रिशु सोनकर, अंकित गोस्वामी, ईशु श्रेयांश, आदित्य, शिर्वाचन, तरुण और सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *