भाजपा नेताओं ने शहीद दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने शहीद दिवस पर नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि शहीद दिवस केवल भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में ही नहीं मनाया जाता, बल्कि उन सभी वीरों के सम्मान में भी इसे मनाया जाता है जिन्होंने अपनी कुर्बानी से देश की स्वतंत्रता की राह को आसान बनाया। यह दिन हमें उनकी वीरता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है और देशभक्ति की भावना को हर दिल में जगाता है। शहीद दिवस का इतिहास भारत के संघर्षपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। अंग्रेजों ने लगभग दो सौ वर्षों तक भारत पर शासन किया इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे युवा क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज़ उठाई और पूरे देश में क्रांति की ज्वाला फैलायी। तीनों क्रांतिकारियों ने अपने साहस और देशभक्ति के बल पर पूरे देश में आज़ादी की चेतना को जगाया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष कृपानारायण तिवारी, अनूप जाटव, संजीव भदौरिया, यशवर्धन चौधरी, बासु चौधरी, अमित तिवारी, जिला मंत्री मधु तोमर, प्रीति दुबे, आयुष राज, सुरेश राजपूत, जितेंद्र पाल, अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, सह- कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, सह मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *