करंट विज़न संवाददाता
इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता स्रोत एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती के मौके पर प्रदीप शाक्य बबलू जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना जीवन दलितों गरीबो और वंचितों की सेवा में समर्पित कर दिया, गाडगे महाराज हाथ में झाड़ू लेकर गांव-गांव स्वच्छता अभियान चलाते थे उन्होंने संत गाडगे महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस मौके पर वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिला सचिव राजकुमार यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गंगाराम कुशवाहा, आदित्य गोविंद यादव जिला अध्यक्ष युवजन सभा, संतोष कुमार राजपूत, नम्रता सिंह दोहरे, हुकुम सिंह यादव, नरेंद्र प्रजापति, अंकुर यादव, शरद प्रताप सिंह, उम्मेद पुष्कर आदि उपस्थित रहे। संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य।
