राधानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार

1 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राधानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर अभियुक्त को रोका गया, जिसके बाद तलाशी के दौरान यह अवैध सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने गांजे की तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार सख्ती के साथ जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *