खखरेरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन मामले का आरोपी गिरफ्तार

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जनपद की थाना खखरेरू पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं धर्म संपरिवर्तन से जुड़े गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 29/2026, धारा 65(1)/351(2) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3/5(1) उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित महताब आलम उर्फ चांद मोहम्मद पुत्र मसरूर अहमद उर्फ मस्सू, निवासी ग्राम पौली थाना खखरेरू, जनपद फतेहपुर (उम्र लगभग 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।थाना पुलिस ने आवश्यक पूछताछ एवं कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *