भारत विकास परिषद मित्र शाखा का होली मिलन व कवि सम्मेलन सम्पन्न

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भारत विकास परिषद मित्र शाखा द्वारा महेरा फाटक के पास विष्णु हरि पुरम स्थित योग वाटिका में होली मिलन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन धूमधाम के साथ कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत के अध्यक्ष इंद्रनारायण पांडे, विशिष्ट अतिथि, प्रांतीय संगठन सचिव, डा. आर. एन.दुबे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार डा. कुश चतुर्वेदी द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर रोली चंदन से तिलक लगाकर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए साहित्यकार डा. कुश चतुर्वेदी ने सभी सम्मानित अतिथिगण व कविगणों को मंचासीन कराने के बाद काव्यपाठ हेतु कवियों को रचना पाठ हेतु आमंत्रित किया। ओज के राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने अपनी प्रसिद्ध कविता जटायु सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। प्रांतीय महिला गतिविधि संयोजक एवम मित्र शाखा की वरिष्ठ सदस्य डा. स्नेहलता उमराव ने अपनी नवोदित कविता का काव्यपाठ महिला पुरुष विषय पर किया। वरिष्ठ कवि नंदू भदौरिया ने अपने मुक्तकों के माध्यमों से श्रोताओं को अभिभूत कर दिया। दिलीप कश्यप फरूखाबाद की भी ओज की रचनाएं भी खूब सराही गईं। इटावा युवा कवि हर्ष शर्मा एवं प्रशांत तिवारी ने भी अपने काव्यपाठ से लोगों को खुश कर दिया। लपेटे में नेता जी शो में अपनी धूम मचा चुके रजनीश त्रिपाठी ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। इस कवि सम्मेलन के सबसे आकर्षक कवि उमेश द्विवेदी “ऊट पटांग” दिबियापुर की कविता का श्रोताओं ने आनन्द खूब उठाया। इनके अलावा शाखा के वरिष्ठ सदस्य वीर शिरोमणि तिवारी ने सास-बहू और बेटा के रिश्तों पर स्वरचित् कविता से बैठे अपार जनसमूह को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। अंत में उपस्थित सभी बन्धुबान्धवों ने फूलों की होली खेल कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में मित्र शाखा के सभी सम्मानित सदस्यों ने अपना पूर्ण समय और सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में मित्र शाखा के अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथिगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *