शिव मंदिर परिसर में हुआ भंडारे का आयोजन

करंट विज़न संवाददाता

भरथना। कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और प्रसाद वितरण देर शाम तक चलता रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगल कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई थी। इसके बाद शिव पुराण कथा, मेला, रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष अरविंद पोरवाल के साथ गौरव मिश्रा, रजनीश उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव, उमेश चंद्र शाक्य, राजेन्द्र सिंह और रामजी उपाध्याय सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे। भंडारा ग्रहण करते भक्तगण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *