करंट विज़न संवाददाता
दिबियापुर ।अवंतीबाई_पुस्तकालय,सेहूद दिबियापुर में केंद्रीय बजट 2026 के अंतर्गत बजट विधानसभा चौपाल का आयोजनजिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट 2026 में शामिल जनकल्याणकारी प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है।
उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र को मजबूती देने, युवाओं के लिए रोज़गार सृजन एवं कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के व्यापक विस्तार के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने पर बजट में विशेष बल दिया गया है। साथ ही बुनियादी ढांचे, सड़क, आवास और डिजिटल सुविधाओं को विकसित कर देश को नई गति देने का ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। चौपाल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला महामंत्री शिव सिंह भारती,जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंहकार्यक्रम संयोजक रामकुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा, जिला मंत्री इंद्रपाल पाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अवधेश शुक्ला , वरिष्ठ नेता नरेंद्र त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष दिबियापुर सर्वेन्द्र सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष अछल्दा राजवर्धन सिंह गौर, मंडल अध्यक्ष बल्लापुर कौशलेंद्र सिंह कुशवाहा , नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर शराघव मिश्रा, वरिष्ठ नेता कमलेश अवस्थी केंद्रीय बजट चौपाल का संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने किया।
