उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को नौ साल पूरे हो गए। इन नौ सालों में आख़िर क्या मिला उत्तर प्रदेश को ? बेरोज़गारी अपने चरम पर है युवाओं को रोज़गार ही नहीं मिला पहले तो भर्तियां निकली नहीं और जो भर्तियां निकली भी उन भर्तियों में घोटाले हुए और पेपर लीक हुए । महँगाई तो सुरसा की तरह मुह फैलाती ही जा रही है आम आदमी अपना घर भी मुश्किल से चला पा रहा है। गोपाल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष एंव प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सरकार में आयी भाजपा के इस शासन काल में किसानों को फ़सल का उचित मूल्य नहीं मिला अभी ही देख लें कि आलू की क्या हालत है आलू किसान आत्महत्या तक करने पर मजबूर है ।अन्ना पशुओं से भी फसल को नुक़सान होता है ।खाद कभी भी समय पर नहीं मिली।खाद के लिए हमेशा ही लंबी लंबी लाइनों में लगना पड़ा । उन लाइनों पर भी पुलिस ने लाठियां चलाईं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य व्यवस्था तो ख़ुद ही वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है ।अस्पतालों में,सीएचसी और पीएचसी पर मरीज़ों को बाहर की दवाए लिखी जाती है ।जाँचें भी बाहर ही करवाई जाती है और ऑपरेशन तो बग़ैर पैसे लिए होते ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग में कमीशनखोरी भी जोरों पर है। शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है नए स्कूल खोलने की बजाय इस सरकार ने हज़ारों स्कूल बंद करवा दिये। क़ानून के राज का दावा करने वाली सरकार के राज में क़ानून व्यवस्था का भी बुरा हाल है ।महिलाएँ सुरक्षित नहीं है।ख़ास तौर पर मुख्यमंत्री के सजातीय अपराधियों पर तो कोई लगाम ही नहीं है बाबाजी के राज में। पुलिस से बड़ा तो कोई है ही नहीं इस समय। पुलिस किसी भी भले आदमी को कभी भी अपमानित कर सकती है। धन उगाही करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है पुलिस व्यापार का भी बुरा हाल है। अगर भ्रष्टाचार की बात करें तो उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। गैस की लाइनें तो आप सब देख ही रहे हैं । अब उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से हिसाब माँग रही है और इनको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है बाबा जी के 9 साल उत्तर प्रदेश बेहाल। प्रतिक्रिया व्यक्त करते गोपाल यादव।
