फफूंद में लगे स्वास्थ्य शिविर में 27 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड

चेयरमैन अनवर कुरैशी की पहल

करंट विज़न संवाददाता

फफूंद (औरैया)। नगर पंचायत फफूंद के पुराने सरकारी अस्पताल में शनिवार को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया । इस शिविर में मुख्य रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर के दौरान कुल 27 पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हुए। चेयरमैन अनवर कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अभियान में उन बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई जिनका जन्म वर्ष 1955 या उससे पहले हुआ है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। चेयरमैन ने नगरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *